राजगढ़। विकास खंड के गोरथरा गांव की महिला प्रधान पुनीता देवी ने मंगलवार को डीएम, सीएम, सीडीओ और बीडीओ के पोर्टल पर सेक्रेटरी के विरुद्घ शिकायत किया। इसमें प्रधान ने सेक्रेटरी पर बिना सूचना दिए राजवित्त और चौदहवां वित्त खाते से आठ लाख रुपया निकालने का आरोप लगाया। प्रधान के अनुसार सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी का स्थानांतरण अन्य ब्लॉक होने वाला था। इसबीच सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी ने प्रधान को जानकारी दिए बिना ही मनमाने तरीके से राज्य वित्त और 14 वां वित्त के खाते से आठ लाख रुपया निकाल लिया। बैंक पहुंचकर खाते का स्टेटमेंट लेने पर प्रधान को इसकी जानकारी हुई। इस पर प्रधान ने इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से की। बात करने पर खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि प्रधान की शिकायत पर सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।