फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्ययोजना फिडिंग में लापरवाही पर सचिव को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। ब्लॉक मुख्यालय छानबे में हुई बृहस्पतिवार को हुई बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने कार्ययोजना की फीडिंग मे लापरवाही पर संबंधित सचिव को फटकार लगाई। सचिवों से सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में तेजी लाते हुए हर हाल में 10 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने 15वां वित्त आयोग तथा पंचम वित्त का खाता तत्काल खोलवाने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतवार समीक्षा के दौरान सचिव प्रज्ञान शुक्ला की ओर से कार्ययोजना फीड कराने पर फटकार लगाई। जल्द से जल्द कार्ययोजना फीड कराने का निर्देश दिया। स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण व गुणवत्ता में लापरवाही कतई बर्दाश्त न की जाएगी। बताया कि ग्राम पंचायत गौरा, नरोइया, खम्हरिया कला, मिश्रपुर, महडौरा, विजयपुर, गोपालपुर का सामुदायिक शौचालय मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत ओझा, खंड प्रेरक विजय प्रताप सिंह, हरीश शुक्ल व ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश सिंह, श्रीकृष्ण उपाध्याय, प्रकाश चंद दुबे, शशिकांत सिंह, उत्तम सिंह, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, गौरव श्रीवास्तव, दिलीप कुमार यादव, हरिश्चंद्र, धीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें