फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को शाम को आस्थाधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नए सत्र में बच्चों के व्यक्तित्व से संबंधित तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आगे रिजल्ट भी अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को उन्होंने वाराणसी के एक स्कूल का निरीक्षण किया। जहां सभी शिक्षक बड़े शुचितापूर्ण ढंग से मूल्यांकन कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें