फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत बेचकर की दूसरी शादी, चौथे दिन ही दुल्हन लाखों के गहने लेकर फरार, ये है पूरा मामला

Thu, 06 Jul 2023 07:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

भदोही के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने जिगना थाना क्षेत्र की एक महिला से 25 मई को शादी की। बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ की रहने वाली है। लोगों ने जिगना क्षेत्र का बता कर मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन
जेवर लेकर भागी लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही निवासी एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मौत होने के बाद जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दूसरी शादी की। खेत बेचकर आठ लाख का गहना आदि दिया। तीन दिन साथ रहने के बाद महिला फरार हो गई तो व्यक्ति ने जिगना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: तीन बच्चों की मां सोशल मीडिया फ्रेंड के साथ फरार, पति ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

भदोही के एक गांव निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति चार बच्चों का पिता है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने जिगना थाना क्षेत्र की एक महिला से 25 मई को शादी की। बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ की रहने वाली है। लोगों ने जिगना क्षेत्र का बता कर मंदिर में शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला तीन दिन तक व्यक्ति के साथ रही। चौथे दिन गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने छह से सात बार में लगभग आठ लाख रुपये का जेवरात दिए। उसके साथ धोखा हुआ है। उसने अपना खेत बेचकर पैसे दिए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें