फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विंढम फॉल में लापता लिपिक की तलाश जारी, पानी बढ़ने से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के विंढम फॉल में पिकनिक मनाने के दौरान रविवार दोपहर स्नान करते समय लापता स्वास्थ्य विभाग के लिपिक रितेश गौड़ (28) की तलाश में सोमवार को एसडीआरएफ की टीम जुटी रही। रातभर हुई बारिश के चलते फॉल में पानी बढ़ जाने से खोज अभियान में परेशानी हुई।
विज्ञापन

कुशवाहा नगर निवासी रितेश बनारस के दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में लिपिक है। वह रविवार को साथी लिपिक विजय प्रताप कनौजिया (52), रिश्तेदार मनीष गौड़ (24) निवासी संकट मोचन और सावंत (21) निवासी धुनियानी टोला के साथ पिकनिक मनाने आया था। वहां सभी स्नान कर रहे थे, इसी दौरान अचानक रितेश लापता हो गए। रितेश के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। रविवार रात बारिश के कारण फॉल में पानी बढ़ गया, जिससे सोमवार सुबह पहुंची एसडीआरएफ की टीम को खोज अभियान में परेशानी हुई। बरकछा चौकी प्रभारी राकेश राय सुबह से शाम तक मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन कराते रहे, रितेश का पता नहीं चल सका। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लापता रितेश की तलाश की जा रही है। अभी उनका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें