फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अस्पताल के बाहर स्कार्पियो सवार ने पिटाई कर छीने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित एक अस्पताल के बाहर बोलेरो सवार को रोककर स्कार्पियो सवारों ने पिटाई कर 89 हजार रुपये छीन लिए। बोलेरो सवार ने छिनैती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि लेन-देन का मामला है। दोनों पक्ष बात कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के चेहरा गांव निवासी सर्वेश तिवारी ने बताया कि उनकी भाभी जंगीरोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराये थे। साथ में 89 हजार रुपये लाये थे। भर्ती कराकर बोलेरो से जा रहे थे कि स्कार्पियो सवार ने ओवरटेक कर गाड़ी रोका। स्कार्पियो से निकले लोगों ने कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर उनकी और उनके भतीजे अनुराग तिवारी की पिटाई की। इसके बाद 89 हजार रुपये छीन लिए। उनका कपड़ा आदि फट गया। जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो वे लोग स्कार्पियो छोड़ कर भाग गये।
कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि दोनों लोगों में पैसे के लेन-देन का मामला है। बताया जा रहा है कि सर्वेश तिवारी ने विपक्षी से सात लाख रुपये लिया है। विपक्षी से मुलाकात नहीं हो रहा था। जंगीरोड के पास दोनों पक्ष में हाथपाई हुई है। दोनों पक्ष थाने में आपस में बात कर रहे हैं। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें