अहरौरा। लखनिया दरी पर्यटन स्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर झाड़ी में एक लावारिश हालत में स्कूटी मिली। सूचना पर पहुंची पीआरवी की पुलिस ने थाने पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लावारिश स्कूटी के साथ एक हेलमेट, बैग को कब्जे में लेकर आसपास की झाड़ियां और अन्य जगहों पर खोजबीन की । थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि लखनिया दरी पर्यटन स्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर झाड़ी में एक लावारिश हालत में स्कूटी मिली है। स्कूटी के साथ एक हेलमेट और बैग में रखे मोबाइल फोन और एक एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन आयोग का मिला है। एक निजी कंपनी का एक आईकार्ड मिला। कार्ड में नाम आशुतोष पटेल (24) निवासी बीबीपुर भुसौली धौरुआ मालीपुर आंबेडकर नगर लिखा है। जांच की जा रही है। आस पास के जंगलों में खोजबीन की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।