फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एक जुलाई से अपने निर्धारित समय से खुल जाएंगे। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य है। यह बात ध्यान देने की है कि विद्यालय बच्चों के लिए नहीं खोले गए हैं। वे विद्यालय नहीं आएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में समय से उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्यों को पूरा करेंगे। नि: शुल्क ड्रेस वितरण, पुस्तक व अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उसी के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को यह निर्देश दिया जाता है कि वे अपने पाल्यों को किसी भी हालत में अभी विद्यालय नहीं भेजेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी। कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें