फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की सिर कूंचकर हत्या, बगीचे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय केवटावी में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव भैंसा गांव के बाहर सड़क किनारे एक घर के बगीचे में मिला। वह बुधवार को सुबह स्कूल के लिए निकला था। उसके बाद से लापता था। हाथ-पैर और सिर में चोट लगी थी। शरीर में कीड़े पड़ गए थे। इससे लग रहा था कि हत्या बुधवार को ही की गई होगी। सूचना पर एसपी और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे। पुत्र की तहरीर पर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।
विज्ञापन

भैंसा गांव निवासी संतोष सिंह (47) के पिता भुल्लूर सिंह केवटावीर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। उनके निधन के बाद संतोष विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात थे। बुधवार को सुबह करीब सात बजे वे घर से स्कूल के लिए निकले थे। जब आठ बजे तक वे स्कूल नहीं पहुंचे तो प्रधानाध्यापक लालजी ने उनके घर पर फोन किया। संतोष के पुत्र आशुतोष ने पिता के मोबाइल फोन नंबर पर फोन किया तो बंद मिला। इस पर उसने ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर दिया। बृहस्पतिवार को सुबह प्रभु शंकर श्रीवास्तव के मकान के पीछे बगीचे में उनका शव मिला। प्रभु शंकर के भतीजे कचालू श्रीवास्तव ने शव देखकर संतोष के पुत्र को बताया। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
सड़क किनारे बगीचे में गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव बहादुर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। सूचना पर एसपी अभिनंदन, सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। संतोष से दो पुत्र आशुतोष कुमार सिंह और विकेश सिंह हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। आशुतोष ने बताया कि पांच साल पहले पिता ने तीन लोगाें से ब्याज पर 50 हजार रुपये लिया था। पांच साल में अब तक ब्याज के पांच लाख रुपये ले लिए गए थे। पैसा के लिए दबाव बना रहे थे। एक सप्ताह पहले पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उसने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो मामला हत्या का नहीं लग रहा है। ब्लड प्रेशर लो होने, हार्ट अटैक अथवा किसी अन्य कारण से भी मौत हो सकती है। शरीर में कहीं चोट के निशान नहीं हैं। मामला एक दिन पहले का मालूम पड़ता है। इसलिए चेहरे और पैर में कुछ जगह कीड़े पड़ गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें