फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ दृष्टिबाधित बच्चों का विद्यालय

विज्ञापन
पटेहरा विकास खंड के दीपनगर ​स्थित दृ​ष्टि बा​धित बच्चों के लिए बना विद्यालय, स्रोत संवाद
विज्ञापन
जिले में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए बने विद्यालय का संचालन दो साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है। जिले के पटेहरा विकास खंड के दीपनगर में 17 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का निर्माण दो वर्ष पूर्व ही हो गया था।
विज्ञापन

इस विद्यालय में दृष्टि बाधित 100 बच्चों के शिक्षण की व्यवस्था की गई है लेकिन कभी फिनिशिंग नहीं हुई तो कभी कोई काम अधूरा रह गया। इसके चलते विद्यालय बंद है। वर्ष 2022 में इस विद्यालय का निर्माण शुरू हुआ था। वर्ष 2024 में विद्यालय का निर्माण पूरा हो गया था। अब इस बार भी दावा किया जा रहा है कि शैक्षणिक सत्र 2026- 27 से इस विद्यालय का संचालन शुरु कर दिया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि विद्यालय बनकर तैयार है। इस सत्र से विद्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। बताया कि इस विद्यालय में विद्यालय का निर्माण कार्य तो दो वर्ष पहले हो गया था लेकिन प्रधानाचार्य आवास व अन्य आवास का निर्माण नहीं हो सका था। यह विद्यालय आवासीय है, इसलिए प्रधानाचार्य आवास आवश्यक था। अब आवास बन गया है। रंगरोगन भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें