थाना क्षेत्र के कुसहा रामपुर गांव में मंगलवार की पूर्वाहन साढे़े 11 बजे सबमर्सिबल का चबूतरा बनानेे को लेकर हुई मारपीट में 75 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसहा रामपुर गांव निवासी श्यामलाल एवं रामलाल पुत्रगण कन्हैयालाल सबमर्सिबल का चबूतरा बना रहे थे। चबूतरा बनाने की जानकारी होने पर मंगलवार पूर्वाहन करीब साढ़े 11 बजे रामकरन 75 वर्ष निर्माण का विरोध जताने पहुंच गए।
मृतक के पुत्र विजय बहादुर का आरोप है इसी दौरान उसके पिता रामकरन को श्यामलाल और रामलाल ने गर्दन पकड़ कर दीवार में टकरा दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं और वह गिर कर तड़पने लगे।
जबतक मौके पर पहुंच कर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाते तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया था। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यूपी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज आनंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर श्यामलाल और रामलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।