फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा जाति छिपा कर शादी का प्रयास

Mon, 18 Apr 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
बारात लौटी - फोटो : expensive wedding
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। बिहार से जमालपुर थाना क्षेत्र के  एक गांव में शनिवार की रात आई बारात में दूल्हे द्वारा अपनी जाति छिपा कर शादी करने पर बवाल खड़ा हो गया। नाराज लोगों ने बारातियों की पिटाई कर दी, इससे बारात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जमालपुर पुलिस ने दूल्हे  समेत अन्य बारातियों को हिरासत में ले लिया। जहां रविवार तक चली पंचायत में यह निर्धारित हुआ कि वर पक्ष द्वारा जो पैसा लिया गया है उसे वापस कर दिया जाय अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा।   
बता दें कि बिहार के छपरा जिला स्थित पहाड़ीचक गांव निवासी एक युवक का मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती की कुछ माह पहले  मोबाइल पर रांग नंबर आ जाने से पहचान बढ़ी। दोनों की जान पहचान होने पर लड़के ने लड़की को उसी की  जाति का होना बताया। एक ही जाति का होने पर दोनों परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी। शनिवार को लड़का बारात भी लेकर लड़की के घर पहुंच गया। जहां द्वार पूजा के बाद लड़के के पिता ने कहा कि जेवरात देने के बाद ही शादी की जाएगी।
विज्ञापन
  लड़की की मां द्वारा जेवरात देने के बावजूद दुल्हा शादी के मंडप में नहीं पहुंचा तो सभी हैरान हो गए। जाकर देखा तो अधिकांश बाराती शराब के नशे में धुत थे। मंडप में न पहुंचने का कारण पूछने पर वह लोग गोलमाल जवाब देने लगे। इसी बीच किसी ने बता दिया कि लड़का दूसरी जाति का है। पता कराया गया तो बात सही निकली।   यह सुनते ही घाराती नाराज हो गए और बारातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इससे बारात में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर सहित चार लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर कभी राजपूत व कभी भूमिहार जाति का बताने लगे। आशंका होने पर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। कहा कि लड़का हमारी जाति का नहीं है इसलिए वह शादी नहीं करेगी। लड़की पक्ष के लेागों ने कहा कि शादी में खर्च रुपये को वापस करो या जेल जाओ। रविवार की देर शाम तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया था। 
विज्ञापन
 
इस बाबत निरीक्षक जमालपुर थाना अभय सिंह का कहना है कि एक लड़के द्वारा जाति छिपा कर जमालपुर के एक गांव निवासिनी युवती से शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की शिकायत पर दूल्हा समेत अन्य लेागों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें