फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की जान बचाएं, टीके लगवाएं

Thu, 07 Dec 2017 12:09 AM IST
mirzapur news
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला चिकित्सालय परिसर से स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रैली निकाल कर मिशन इंद्रधनुष अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने शून्य से दो वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीका लगाने की अपील की। कहा कि ऐसा करने से उनके बच्चों को सात जानलेवा बीमारी कभी छू नहीं पाएगी। इसलिए सात दिसंबर से चलने वाले अभियान में जिसके बच्चे टीकाकरण से छूटे हैं वह तत्काल चिकित्सालय पहुंच कर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि शासन ने बच्चों की सात जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से हर साल हो रही मौत की दरों में कमी लाने के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। उसी के तहत बच्चों को टीका लगाने का अभियान सात दिसंबर से चलाया जाएगा। इसलिए जिनके भी शून्य से दो वर्ष के बच्चों को सात जानलेवा बीमारी के टीके नहीं लगे हैं वह तत्काल चिकित्सालय पहुंच कर अपने बच्चों टीका लगवाएं। रैली जिला महिला चिकित्सालय से निकल कर रामबाग होते हुए घंटाघर पर पहुंची। रैली के दौरान सुनीता बाल निकेतन, माता प्रसाद माता भीख, आर्यकन्या, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, शिव इंटर कालेज, बीएलजे, राजस्थान इंटर कोलज, प्लेवे स्कूल, पूर्व माध्यामिक विद्यालय केंद्र पहाड़ी, स्काउड गाइड, जेसी कन्या विद्यालय, सुंदरमुंदर इंटर कॉलेज सहित एक दर्जन से अधिक विद्यालय के बच्चों ने लोगों से अपने अपने बच्चों को टीका लगाने की अपील की। इसके साथ ही स्लोगन पढ़ते हुए नारे भी लगाये। इस अवसर पर पीके पांडेय, राकेश राय, चिकित्सक राजेश यादव, मानसिक रोग की टीम की ओरे से अंशुल सूरी, सुधा मिश्रा, श्वेता वर्मा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सीखड़ क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ में आयोजित सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया, ताकि लोग अभियान के अंतर्गत अपने बच्चों का टीकाकरण करवा सकें। जिससे बच्चे को पूरे टीके नहीं लगे हैं उसकेे पूरी तरह से स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सके इसलिए टीका लगवाने को कहा गया। रैली का नेतृत्व करते हुए डाक्टर अखिलेश ने अपने टीम के साथ मगराहा गांव में रैली निकाल कर किया। टीम में डाक्टर ऋषि जयसवाल ,शशांक जयसवाल ,अनुपमा सिंह ,बीसीपीएम मनीष सिंह ,गरिमा ,अंजली, दीपमाला ,विजेंदर सिंह आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें