फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ पांडेय ने आइएएस ने पायी 66वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के लाल सौरभ पांडेय ने आइएएस की प्रतिष्ठित परीक्षा में 66 वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ का यह अंतिम प्रयास था।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट सौरभ की स्कूली शिक्षा वाराणसी के डीएलडब्लू स्थित सेंट जांस से हुई। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 में बीट्स पिलानी से इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रानिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद से वह सिविल सेवा की तैयारियों में जुट गए। सौरभ ने आईएएस के लिए भूगोल विषय का चयन किया। प्रारंभिक व मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इसी वर्ष 27 फरवरी को उनका साक्षात्कार लिया गया। भूगोल, समसामयिक ज्ञान व अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसका सौरभ ने बखूबी जवाब दिया। उसके बाद मंगलवार को जब परिणाम घोषित हुआ तो उसमें सौरभ को 66 वीं रैंक हासिल हुई।
विज्ञापन

सौरभ हैं प्रशासनिक अधिकारी
मिर्जापुर। सौरभ के पिता कमलाकर पांडेय भारतीय जीवन बीमा निगम में सोनभद्र जिले में प्रशासनिक अधिकारी है। पहले वह इसी जिले में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। सौरभ की मां दुर्गा पांडेय गृहिणी हैं और सौरभ के बड़े भाई स्वप्निल पांडेय कनाडा की एक फर्म में प्रबंधक हैं। मंगलवार को रिजल्ट घोषित होने पर परिवार में जश्न का माहौल था। परिजनों ने इकट्ठे होकर सौरभ को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष साधू तिवारी व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें