फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नेपाल से चली सर्वोदय शांति पदयात्रा लालगंज पहुंची

विज्ञापन
लालगंज में लोक कल्याण का संदेश देते नेपाल से आए जैन मुनि  मणिभद्र महराज, स्रोत संवाद
विज्ञापन
लालगंज। नेपाल से शुरू हुई सर्वोदय शांति पदयात्रा सोमवार को लालगंज पहुंची, जहां स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय संस्था मानव-मिलन के तत्वावधान में यह यात्रा नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि के सानिध्य में निकाली जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि छह जनवरी को नेपाल के पोखरा से शुरू हुई पदयात्रा बुध निवास और लुुंबिनी होते हुए वाराणसी मार्ग से लालगंज पहुंची। पदयात्रा का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान हुई सभा में मुनिश्री ने कहा कि संस्था का मूल मंत्र संयम, सेवा और मानवता की एकता है। मानव-मिलन का प्रयास समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ सामाजिक सुधार को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अंधविश्वास से दूर रहकर चरित्र निर्माण, निर्मल वाणी और सात्विक जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने जीव दया के संरक्षण पर जोर देते हुए कसाईखानों को बंद कराने और आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। लालगंज पहुंचने पर वाराणसी जैन समाज के अध्यक्ष कुलदीप जैन, राजीव कुमार, अनिल जैन, मनोज यादव समेत कई लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें