रैकरी में आयोजित अंडर- 16 क्रिकेट प्रतियोगिता सुपर लीग का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकेश ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
फाइनल मैच बगही और सरदार पटेल स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इसमें सरदार पटेल स्पोर्टिंग क्लब की टीम सात विकेट से बगही को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच गोलू को प्रदान किया गया। अंपायर की भूमिका मयंक और धीरेंद्र ने निभाया। आयोजक कमलेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल 16 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। संवाद