फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सरदार पटेल स्वाभिमान रथ और निकाली गई जनहित संकल्प यात्रा

विज्ञापन
चुनार बालूघाट पर सरदार पटेल संकल्प यात्रा का स्वागत करते स्थानीय लोग, स्रोत संवाद
विज्ञापन
चुनार। सरदार पटेल स्वाभिमान रथ जनहित संकल्प यात्रा सोमवार को नगर में पहुंचा। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का बालूघाट पर स्वागत किया गया। इस दौरान विधान सभा क्षेत्र प्रभारी महेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, रमेश सिंह, विजय पटेल, अशोक सिंह रहे।
विज्ञापन

जमालपुर में सरदार सेना के नेतृत्व में निकली सरदार पटेल स्वाभिमान रथ व जनहित संकल्प यात्रा बुधवार की शाम स्थानीय बाजार में सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में निकाली गई। दो पहिया वाहनों पर सवार सरदार सेना के कार्यकर्ता बाइक में झंडा बांधे जय सरदार का नारा लगाते हुए साथ चल रहे थे। संकल्प यात्रा बाजार से होते हुए सिकंदरपुर, जलालपुर, तेतरिया, खेमईबरी, धारा, हरिहरपुर से होते हुए मठना गांव तक पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सरदार पटेल स्वाभिमान रथ जनहित संकल्प यात्रा का शुभारंभ 22 अक्टूबर को कानपुर से महामना रामस्वरूप वर्मा की जन्मस्थली कानपुर देहात से हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह फौजी, महेंद्र पटेल, शिवम सिंह, अभिषेक सिंह, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें