श्री रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर दूसरे और एसडीपी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
नरायनपुर। भारत विकास परिषद की शाखा नरायनपुर की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में समूह गान प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ परिषद की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
प्रतियोगिता में श्री रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर, सरस्वती शिशु मंदिर नरायनपुर और एसडीपी पब्लिक स्कूल नरायनपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संगीत विशेषज्ञ एवं सनबीम स्कूल के संगीत शिक्षक रामानंद विश्वकर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर नरायनपुर ने प्रथम, श्री रामप्रसाद बालिका इंटर कॉलेज शेरपुर ने द्वितीय और एसडीपी पब्लिक स्कूल नरायनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक आचार्य भोलानाथ ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान शमशेर बहादुर सिंह, डॉ. सीबी तिवारी, डॉ. राजकुमारी पटेल, तेजनारायण सिंह, डॉ. ओपी सिंह, ममता केवट, अशोक केसरी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता की सफलता में शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।