फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मझवां विधानसभा उपचुनाव में लगेंगे 2240 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उपचुनाव में 2240 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मचारियों के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 व 26 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है। पहले चरण में पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें लगभग 1140 कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहली पाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली का प्रशिक्षण कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया गया है। एक-एक कक्ष में 40-40 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से चुनाव से संबंधित कार्यों की जानकारी देंगे। दूसरे चरण का प्रशिक्षण आठ व नौ नवंबर को होगा। सीडीओ प्रभारी अधिकारी कार्मिक विशाल कुमार ने बताया कि उपचुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 व 26 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें