समाजवादी पार्टी की सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को सपाजनों ने विकास दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने लोहिया टस्ट में 13 पौंड का केक काटकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। वहीं जिले भर में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटा गया और मिठाई वितरण कर खुशियां मनाई गई। लोहिया ट्रस्ट पर सुबह से ही जश्न का माहौल रहा।
विकास दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने महज तीन वर्षों के अंदर प्रदेश सरकारों के इतिहास को बदलने का काम किया है। चुनाव पूर्व किए गए वादों को सरकार ने पूरा किया। साथ ही सभी वर्गों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता के पूर्ण समर्थन से पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। संचालन जिला उपाध्यक्ष चौधरी श्यामनारायण यादव ने किया। इस दौरान देवी प्रसाद चौधरी, रमाशंकर पटेल, रामजी मौर्या, जिला प्रवक्ता रमेश ओझा, सुभाष पटेल, सलीम बादशाह, अजय यादव, बब्बू लाल यादव, अब्दुल्ला खॉं, विजयबाबू मिश्रा, विजयशंकर प्रजापति, अर्चना गुप्ता, दुर्गा प्रसाद सिंह, रविन्द्र सोनकर, साहू यादव, शंकर बिन्द, सुमित्रा मिश्रा, नान्हक सिंह, विमलावती विश्वकर्मा, धनन्जय सिंह यादव आदि शामिल रहे।