फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के तीन केंद्रों पर हुईं संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। पहले दिन पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम व दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं हुईं। नगर के बरियाघाट स्थित श्री सनातन भैरव संस्कृत संयुक्त महाविद्यालय में पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय में पंजीकृत 110 में से 63 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर मध्यमा प्रथमा में पंजीकृत 85 में से 52 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय में 56 में से 49 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। चुनार नगर के टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा दितीय अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 53 परीक्षार्थियों में 15 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उत्तर मध्यमा दितीय अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 39 परीक्षार्थियों में चार अनुपस्थित रहे। केन्द्राध्यक्ष डॉ. रमापति ने बताया कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता व सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में कराई जा रही है। ड्रमंडगंज: आदर्श श्री शिवप्रसाद संस्कृत महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में हुई। प्राचार्य शरच्चंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रथम पाली में अनिवार्य संस्कृत की परीक्षा में पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष के कुल पंजीकृत 48 में 33 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में ही उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष के कुल पंजीकृत 75 में 58 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 17 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के कुल पंजीकृत 43 में 39 परीक्षार्थी उपस्थित तथा चार अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 109 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 7540 में से 7024 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली की पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर की परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें