फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकटमोचन पर फूंका आईएस का पुतला

Mon, 11 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया मजलिस एत्हादुल मुस्लिमीन के तत्वावधान में रविवार को नगर के संकटमोचन चौराहे पर आईएसआईएस संगठन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीरिया और इराक में आतंक फैलाने वाले संगठन आईएसआईएस द्वारा आल इंडिया मजलिस एत्हादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असद्दुीन ओवेसी को जान से मारने तथा भारत पर हमला करने की धमकी देने की निंदा की गई।
 
 पुतला दहन कार्यक्रम से पहले आयोजित सभा के दौरान कहा गया कि आईएआईएस संगठन अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत पूरी दुनिया के सभी मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि इस संगठन के नापाक इरादों को भारत के नागरिक कभी कामयाब नहीं होने देंगे। आईएसआईएस जैसे नापाक हरकत करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि आईएसआईएस के अध्यक्ष को जान से मारने की एवं भारत पर हमला करने की धमकी दी है, जो एक कायराना हरकत है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

कार्यक्रम में आईएसआईएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पुतला फूंकने क कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दरोगा हुसैन सहित अब्दुल मजीद, मो. इदरीश, पवन वर्मा, तज्जू, हैदर अली, नवाज अख्तर, आशिफ अली, मो. अशलम, मो. नुमान, मो. इस्लाम, अर्श शेख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें