क्विज प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र- छात्राएं व अन्य, सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुद्ध मतदाता सूची का महत्व विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्नातक प्रथम सेमेस्टर की संध्या ने प्रथम, पंचम सेमेस्टर की रंजना ने द्वितीय और प्रथम सेमेस्टर के तरुण कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, शुद्ध मतदाता सूची और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार पाल ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर मकरंद जायसवाल, डॉ. स्नेह लता पटेल, डॉ. गुरु प्रसाद ओझा, डॉ. बबली यादव, डॉ. सुनील कुमार और बबलू श्याम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।