फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर धंसा बालू लदे ट्रैक्टर का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। फोरलेन सड़क पर लहंगपुर बाजार में हर घर नल जल योजना के तहत खोदे गए गड्ढे में शनिवार को दोपहर बाद एक बालू लदा ट्रैक्टर धंस गया। इससे बाजार में यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जेसीबी की मदद से ट्राली से बालू उतरवाकर ट्रैक्टर को गड्ढे में से निकाला गया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने के लिए लहंगपुर बाजार में खोदा गया गड्ढा ठीक ढंग से नहीं पाटा गया। बारिश होने से सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे में आए दिन वाहनों के पहिए धंस रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि क्षेत्र में गड्ढा खोदकर सही ढंग से पाटा नहीं गया है। ट्रैक्टर चालक सुनील निवासी नेवढ़िया ने बताया कि गड्ढे में पानी होने से ट्रैक्टर-ट्राली धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें