मिर्जापुर। पड़री के शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय मेें बने शेल्टर होम में सोमवार को मुंबई से लौटे 15 संदिग्धों की जांच के बाद सैंपल प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा गया। वाराणसी का लैब बंद होने के कारण पुरानी रिपोर्ट और पिछले चार दिनों से प्रयागराज भेजे जा रहे सैंपल की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
जिले से अब तक 466 लोगों का सैंपल भेजा जा चुका है। इसमें 405 लोगों की जांच रिपोर्ट आ चुुकी है। 42 सैंपल प्रयागराज मेडिकल कालेज भेजा जा चुका है। बाकी पूर्व में भेजा गया सैंपल वाराणसी बीएचयू के लैब में रखा है। वहां भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसमें आईसोलेशन में भर्ती संक्रमित जमाती का चौथा सैंपल भी है। गैर प्रांत गुजरात, मुंबई, दिल्ली आदि से लोग आ रहे है। उनको जिले भर में बने शेल्टर होम में जांच कराकर घर भेजकर 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। सोमवार को मुंबई से 15 लोग लौटे। डा. अरुन कुमार वर्मा ने सभी शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय में सभी की जांच के बाद ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब लेकर सैंपल प्रयागराज भेजा।
मजदूरों को लेकर जा रही ट्रेन का ताली बजाकर स्वागत
मिर्जापुर। कोटा से गया, दरभंगा और पंडित दीन दयाल नगर के श्रमिकों को लेकर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह मिर्जापुर स्टेशन से होकर गुजरी। आरपीएफ की टीम ने ताली बजाकर स्वागत करते हुए रवाना किया। रविवार की रात नौ बजे राजस्थान के कोटा से श्रमिको को लेकर ट्रेन दरभंगा गई। सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे कोटा से गया और सुबह सवा आठ बजे कोटा से पंडित दीन दयाल नगर के लिए रवाना हुई। ट्रेन आने की सूूचना पर आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय की टीम स्टेशन के प्लेफार्म नंबर दो से गुजर रहे ट्रेन को सकुशल रवाना कराया।
क्वारंटीन हुआ युवक सीसीयू में भर्ती
मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से लौटे युवक को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। वहां पर उसे खांसी की समस्या हुई। जांच में पता चला कि उसे टीबी थी। तीन माह तक दवा खाने के उसने दवा खानी छोड़ दी थी। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया।
ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन में दो पाजिटिव - एक (जमाती), दूसरा भदोही निवासी
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)