फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम समेत 19 का सैंपल निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज स्थित शेल्टर होम से लिए गए 19 व्यक्तियों का सैंपल जांच के बाद नेगेटिव आने से उपरौध क्षेत्र के लोगों के अंदर खुशी की लहर दौड़ गई । इन सैंपल में एसडीएम, तहसीलदार व चिकित्सक का सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

जबसे सैंपलिंग की गयी थी तभी से क्षेत्र के लोगों के अंदर धुकधुकी बनी हुई थी। सैंपल में उप जिलाधिकारी शिवप्रसाद ,तहसीलदार अरुण कुमार गिरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय सिंह, डॉक्टर एस पी सिंह समेत 19 लोगों का सैंपल लिया गया था। लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई थी कि कहीं एक भी कोरोनावायरस का पाजिटिव मिला तो यह महामारी चिंताएं तो बढ़ाएगी ही लोगों को असुरक्षित कर देगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजय सिंह और डॉ अशोक यादव ने स्पष्ट बताया कि शेल्टर होम पर परीक्षण के दौरान बाहर से आने वालों को यह बताया जाता है कि क्वॉरंटाइन रहें और हाथ की सफाई करें। साथ ही उन्हें सभी सुरक्षा के उपायों का सुझाव दिया जाता है। वहीं चिकित्सकों का प्रयास बेहतर रंग लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें