साइकिल यात्रा इस बात का प्रतीक है कि भाजपा की वोट चोर की नीति अब काम नही आएगी। साइकिल यात्रा में अशोक यादव, मुन्नी यादव, राजेश भारतीय, आदर्श यादव, संतोष गोयल, विशाल यादव, सतीश मिश्रा, चंदन यादव, मेवालाल प्रजापति आदि रहे।
पटेहरा में ब्लॉक अध्यक्ष जमुना प्रसाद यादव की अगुवाई में यात्रा दीपनगर से निकलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल, निराला कोल, रामजी मौर्या, रामलाल कोल, कंचन यादव, शेषनारायण यादव आदि रहे। जमालपुर में देवकली इंटर कॉलेज से साइकिल जन जागरण यात्रा निकाली गई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, रवि प्रकाश त्रिपाठी, विजय सिंह पटेल, दिनेश यादव आदि रहे। कछवां में आदर्श नगर पंचायत में पीडीए जन जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली गई।
यात्रा में राजेंद्र यादव, सभाकत अली, शिवम प्रसाद, अरशद अली आदि रहे। छानबे में लालगंज, हलिया, छानबे क्षेत्रों में पीडीए साइकिल जनजागरण यात्रा निकाली गई। इस दौरान कीर्ति कोल, दिलीप शर्मा, मुकुंद लाल यादव, संग्राम बिंद आदि रहे।