अदलहाट। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला में बृहस्पतिवार अपराहन स्वतंत्रता संग्राम को दिशा देने वाले चौरी चौरा कांड के शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। इस मौके पर स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों ने शहीदों द्वारा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में किये गये योगदान को याद किया। देश भक्ति की गीतों के माध्यम सेे बच्चों को देश के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के साहस का नमन किया।
अक्षत अग्रहरि, सत्यम कुमार सोनकर, खुशी विश्वकर्मा, रघुराज प्रताप सिंह आदि ने अपने-अपने विचारों से देश भक्ति के स्वर में हुंकार भरा। चेयरमैंन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि चार फरवरी 1922 को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार व नशीले पदार्थों का विरोध कर रहे सत्याग्रहियों पर अंग्रजी पुलिस टूट पड़ी थी। पुलिस की बर्बरता का लोगों ने विरोध किया तो उन पर गोलियां चलाई गईं। कुछ सत्याग्रहियों की मौत हो गई, जबकि पचास से अधिक लोग घायल हुए थे। इस अवसर पर डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी, प्रधानाचार्य शैल तिवारी, आलोक सिंह, प्रवीण सिंह, सचिन सिंह, सविता सिंह, महिमा जायसवाल, संजय पांडेय, राजेश कुमार सिंह, अंकित श्रीवास्तव, सुनील राय, राम निहाल, देवेश त्रिपाठी, अक्षय कांडू, ज्योति भूषण आदि मौजूद रहे।