फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दंगल में साल्टो, निकास ईरानी दांव से विपक्षी को किया चित

विज्ञापन
अहरौरा जलाशय के प्राकृतिक अखाड़े में दांवपेंच आजमाते पहलवान।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
अहरौरा। राधा कृष्ण सेवा स्थल समिति की ओर से आयोजित रथयात्रा मेला के दूसरे दिन मंगलवार को अहरौरा जलाशय पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी की तलहटी में खुले आसमान के नीचे मौजूद प्राकृतिक स्टेडियम के अखाड़े में कुश्ती दंगल को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुश्ती दंगल के दौरान अखाड़े पर नए-नए दांव तथा महिला पहलवानों की कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अखाड़े में बेहतरीन दांव आजमाया। इस दौरान साल्टो, कालाजंग, खंजर, धाक निकास, चिता के अलावा इरानी, उल्टा दांव में पहलवानों ने विरोधियों को पराजित कर अपना दबदबा कायम किया। कुश्ती दंगल के मुकाबले में पूर्वांचल के पहलवानों का जलवा बरकरार रहा।
विज्ञापन

कुश्ती कला में बेहतर प्रदर्शन के दौरान वाराणसी की महिला पहलवान नेहा ने वाराणसी की ही लक्ष्मी पहलवान को पटखनी देकर बाजी अपने नाम कर ली। आकाश पहलवान रामनगर ने हाजीपुर के आशीष को पटखनी देकर चित्त किया।
सरसा के अरविंद ने गाजीपुर के भानू को, दिनेश ने सेमरी के पाटुर को, गढ़वा के मनोज ने चुनार के अरविंद कुमार को पटखनी देकर कुश्ती जीती। हाजीपुर के सूर्यकेश ने वाराणसी के दिनेश को पटखनी दी।
हाजीपुर के चिन्नी पहलवान की कुश्ती रोमांचपूर्ण रही। सिकंदरपुर के गोलू पहलवान व सरसा के रामबली सहित कई पहलवानों की कुश्ती निर्णायक नहीं बन सकी परंतु दांव में बेहतर कला के प्रदर्शन ने जमकर तालियां बटोरी कुश्ती कला के दांव को करतल ध्वनि से सराहा गया।
नाहर सिंह और लटकु पहलवान ने रेफरी की भूमिका निभा कर अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी तथा राजेंद्र सिंह सहित नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी मौजूद रहे।
दंगल में प्रमुख रूप सुरेश जायसवाल, सिद्धनाथ सिंह, अरुणेश पटेल, प्रहलाद सिंह, महेंद्र सिंह अग्रहरि, विजय वैद्य, राज कुुुमार अग्रहरि, अशोक सिंह, मनोज गुप्ता, महेेंद्र जायसवाल सहित हजारों कुश्ती प्रेमियों ने दंगल का आनन्द लिया।
विज्ञापन

जागरण से बहेगी भक्ति की रसधार : अहरौरा। कुश्ती दंगल के बाद स्वर्ण जड़ित रथ मंगलवार की रात्रि गोला कन्हैया लाल पहुंचा जहां ठाकुर जी रात्रि विश्राम करेंगे। भगवान जगन्नाथ राधा रानी सहित बलभद्र के संग सवार रथ जैसे ही गंतव्य स्थल पर पहुंचा तो मनोज शाह के परिवार की ओर से भव्य आरती उतारी गई। ठाकुर जी के भक्ति में डूबे श्रोता जागरण के बैनर बह रही भक्ति की रसधार में झूमते रहे। भजन और भक्ति की अद्भुत प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान मनोज शाह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें