फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेडल जीतकर घर लौटी सलोनी का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। राष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन मेडल जीतने के बाद घर बृहस्पतिवार को अपने घर लौटी सलोनी का भव्य स्वागत किया गया। जमालपुर ब्लॉक के बिशेषरपुर माफी गांव निवासी दलसिंगार और तारा देवी की बेटी सलोनी के गोल्ड और ब्रांच मेडल जीतने पर गांव के लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

कर्नाटक के गांवगेरे में 23 से 30 जून तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। रामललित सिंह पीजी काॅलेज कैलहट में एमए की छात्रा सलोनी ने बताया कि वह आठ महीने से दोज चार घंटे अभ्यास कर रही थी। उसने 47 किलो ग्राम भार वर्ग में ओवरऑल 402.5 किग्रा भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के तीनों स्टेप क्रमशः स्काॅट में 165 किग्रा में गोल्ड मेडल, बेंच प्रेस में 92.2 किग्रा में सिल्वर मेडल और डेडलिफ्ट में 145 किग्रा भार उठाकर सिल्वर मेडल जीता।
उसने इसका श्रेय अपने अपने माता-पिता को दिया। सलोनी ने एशिया लेबल की प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई। स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान मालती देवी, श्याम कुमार, प्रो. राम सिंगार राव, सुरेश भारती, गुड्डू राव, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार, सुजीत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें