फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन के चपेट में आने से सेल्समैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के बरेवां के पास मंगलवार को दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से साधन सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालपुर साधन सहकारी समिति में सेल्समैन शिवशंकर विश्वकर्मा (62) निवासी जलालपुर मैदान मंगलवार को दोपहर में वसूली के लिए जा रहे थे। बरेवां गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवशंकर से तीन पुत्र एक पुत्री हैं। दो पुत्र व एक पुत्री की शादी हो गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें