फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बस की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर हलिया स्थित सोनकर बस्ती नहर के पास सोमवार को शाम को बस ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक पर सवार बालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोटार गांव निवासी छोटेलाल कोल (50) सोमवार यो सुबह अपने पुत्र राजित (10) व भाई बिहारी (45) के साथ लालगंज के बोदा गांव वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को बाइक से वे घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया-लालगंज मार्ग सोनकर बस्ती के नहर के पास हलिया की ओर से बच्चों को छोड़कर लौट रहे स्कूली बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे बालक की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर बिहारी को डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें