मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों के बिक्री जारी रही। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा ग्राम पंचायत सदस्यों के फार्मों के लिए पहले जैसी भीड़ नहीं रही। अधिकतर काउंटर पर खरीदार नहीं दिखे।
सिटी ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार तक पांच काउंटर से प्रधान पद के लिए अबतक ग्राम प्रधान के 988, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए1082 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1082 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 1086 फार्म की खरीदारी हुई। जिगना,शुक्रवार को छानबे ब्लाक मुख्यालय से मात्र 127 पर्चा बिका। जिसमे प्रधान के लिए 23, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 22 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 82 पर्चे खरीदे गए। हलिया, तीन काउंटर से ग्राम प्रधान पद हेतु 60, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 59 पर्चे बिके। सीखड़, ब्लॉक मुख्यालय ग्राम प्रधान पद के लिए एक अनारक्षित, पांच आरक्षित पांच क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अनारक्षित एक, आरक्षित नौ व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आरक्षित 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। इसी तरह जमालपुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 21, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 19 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 118 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।