फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री विंध्य पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। सोमवार को 70 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद की नई कार्यकारिणी के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक हुई। प्रशासनिक भवन में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम भरत लाल सरोज व एआरओ नवीन कुमार की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस बीच श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य पद के चुनाव के लिए 47 और विंध्य विकास परिषद के सदस्य पद के लिए 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दोनों का मूल्य सौ रुपये रखा गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री 30 अगस्त तक होगी। इसके साथ ही श्री विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें