फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज नंबरों पर फोन कर संबंधित लोगों से बात की और सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन कर सहायता मांगी जाती है अथवा समस्या से अवगत कराया जाता है तो उसका तत्काल सहयोग करें। जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि बाढ़ प्रभावित लोग कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05442-253630 एवं 256357 पर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए खंड विकास अधिकारी राकेश शुक्ला को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। उनको निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारी को समस्या से अवगत कराएं। साथ ही समस्या का समाधान होने पर उसकी रिपोर्ट भी दें। उन्होंने यह निर्देश भी दिया कि अगर कोई विशेष सूचना प्राप्त होती है तो उसके बारे में उनके अलावा अपर जिलाधिकारी को भी जानकारी दें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें