फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों की बिक्री में भारी इजाफा

Wed, 13 Jan 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के मद्देनजर बाजारों में लाई-लावा सहित गुड़ व चीनी से बनी खाद्य सामग्रियों की दूकानें सज गई हैं। पर्व के नजदीक होने की वजह से नगर के गुड़हट्टी बाजार में स्वादिष्ट गुड़ की भेलियों की खरीददारी भी तेज हो गई है। गुड़ व चीनी से बनी खाद्य सामग्रियों की सोंधी महक से ग्राहक दूकानों की ओर खिंचे चले आ रहे हैं।  
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर के प्रमुख बाजारों में गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों को खरीदने ग्राहकाें का तांता लगा रहा। बता दें कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष गुड़ से बनी खाद्य सामग्रियों के दाम में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है, जिससे ग्राहकों को काफी राहत है। नगर के रामबाग रोड सहित चौबेटोला, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, महुवरिया रोड, रमईपट्टी, त्रिमोहानी, लालडिग्गी, तेलियागंज सहित नगर के कई बाजारों में स्थित दूकानों पर ग्राहकों का रेला
लगा रहा।
दूकानों पर मंगलवार को चूड़ा 25-35 रुपया प्रति किलो सहित लाई का ढूंढा 50 रुपये, गट्टा 60 रुपये, सेव का ढूंढा 70 रुपये, बादाम पट्टी व तिलपट्टी 90 रुपये, लाई पट्टी 50 रुपये एवं रामदाना 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे गए। नगर के रामबाग रोड पर सजी दूकानों पर लाई-लावा के ढूंढे सहित बादाम पट्टी, तिल पट्टी, गजक सहित कई अन्य स्वादिष्ट पट्टी व ढूंढा की खरीददारी करने ग्राहकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

नगर के तेलियागंज स्थित दूकानदार संतोष गुप्ता का कहना है कि पर्व के मद्देनजर ग्राहक अपने पसंद के स्वादिष्ट आइटमों की खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो गुड़-चीनी से बने सामनों की बिक्री एक हफ्ते पूर्व ही आरंभ हो गई थी, लेकिन इधर दो दिन से दूकानों पर ग्राहकों की संख्या कुछ अधिक पहुंच रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें