मिर्जापुर। जिले में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले शिक्षकों को बर्खास्त तो कर दिया गया। उन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई अब उनसे वेतन की रिकवरी की जाएगी। इससे शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में आगरा के डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड की डिग्री पर वर्ष 2010 में जिन शिक्षकों का चयन किया गया था। उनमें से जिले में 11 शिक्षक चयनित किए गए थे। इनमें से 10 को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। इसी माह की 10 तारीख को उन पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। अब उनसे नौकरी के दौरान प्राप्त वेतन की रिकवरी भी कराने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एक- एक शिक्षक से तकरीबन 40 से 42 लाख रुपये की रिकवरी की राशि बनती है। इतना देने में तो अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाएगी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है।