फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार डिवीजन के अधिशासी अभियंता विद्युत का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड, राजस्व व कर करेत्तर की बैठक कर प्रगति की जानकारी की। बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण विद्युत निगम के चुनार डिवीजन के अधिशासी अभियंता का जिलाधिकारी ने वेतन रोक दिया। साथ ही उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम डैश बोर्ड पर जिले को 28 मदों व योजनाओं में ए प्लस श्रेणी प्राप्त हुई है। बैठक में जिलाधिकारी ने बी, सी व डी श्रेणी प्राप्त योजनाओं की प्रगति में कार्ययोजना बनाकर सुधार लाने निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में नहीं आने पर विद्युत निगम चुनार के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें