फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की सद्बुद्धि के लिए शिक्षकों का यज्ञ

Mon, 06 Apr 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकाें द्वारा मूल्यांकन का बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा। सातवें दिन शिक्षकों ने एएस जुबिली इंटर कालेज में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन


नगर के एएस जुबिली इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों से किए गए वादेे को पूरा करें। उन्होंने जालौन में गिरफ्तार शिक्षकों को तत्काल रिहा करने की मांग की। कहा कि शिक्षकों को रिहा नहीं किया गया तो शिक्षक जेल भरो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 शिक्षक नेता दीपक सिंह ने कहा कि शिक्षकों से टकराने वाली इस सरकार की दोबारा वापसी संभव नहीं है।

इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, रामेश्वर दूबे, कपूरचंद्र केशरवानी, बृजेश दूबे, रघुराज सिंह, प्रसून पुजारी, राजेश कुमार, महेंद्र यादव, सतीश सिंह, पवन उपाध्याय आदि रहे।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के शिक्षकों ने भी तीनों केंद्रों पर बहिष्कार जारी रखा। एएस जुबिली इंटर कालेज में प्रंातीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी के नेतृत्व में मूल्यांकन का बहिष्कार किया।

मंडलीय मंत्री डा. संजय कुमार मिश्र ने कहा कि जालौन में पांडेय गुट के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्निहोत्री के नेतृत्व में शिक्षकों को जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार शिक्षकों का अपमान कर रही है। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।

जिलामंत्री रमेश द्विवेदी ने शिक्षकों का आह्वान किया। बहिष्कार करने वालो में दिनेश प्रताप सिंह, पवन उपाध्याय, डा. राजेश शुक्ला, सुदामा प्रसाद, अजय तिवारी आदि शामिल रहे। बीएलले इंटर कालेज में सातवें दिन भी बहिष्कार जारी रहा।

संयोजक विनय सिंह ने कहा कि अधिकांश  शिक्षक दुखी मन से मूल्यांकन करने को बाध्य हैं।

जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। बहिष्कार करने वालो में बुद्धिनारायण दूबे, रंजीत दूबे, डा. विजय, प्रशांत वर्मा, उमा गुप्ता, नीतू मौर्या, संजय दूबे, राजेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह, राजेश, राकेश, कृष्ण नगीना, जगदीश, उमेश प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें