फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीखी धूप में 60 किमी दौड़कर अंगड़ानंद आश्रम पहुंचे धावक आर्यन

विज्ञापन
दौड़ लगाता धावक आर्यन गुप्ता। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। तीखी धूप में जहां लोग बिना जरूरी काम के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय धावक आर्यन गुप्ता ने छह घंटे में 60 किमी का सफर तय कर सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अंगड़ानंद के आश्रम पहुंचे। स्वामी अंगड़ानंद का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड काजीतालाब निवासी राष्ट्रीय धावक 20 वर्षीय आर्यन गुप्ता ने सोमवार सुबह छह बजे बथुआ शीतला मंदिर से दौड़ शुरू की। छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के आश्रम पहुंचे। स्वामी अड़गड़ानंद ने गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। आर्यन ने बताया कि 2025 में दिल्ली में आयोजित मैराथन गोल्ड मेडल जीतने के बाद मन्नत मांगी थी। स्वामी अड़गड़ानंद का आशीर्वाद लेने दौड़ लगाते हुए आश्रम जाऊंगा। इसके अलावा युवाओं के लिए दौड़ लगाई है। युवा नशे से दूर रहकर मेहनत कर अपनी पहचान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें