फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राजगढ़-दूबेपुर रेल मार्ग पर बनाया जाएगा आरयूबी, केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
राजगढ़ में ग्रामीणों से वार्ता करती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजगढ़-दूबेपुर (रामपुर-38) रेलवे मार्ग पर पोल संख्या 200/13 और 200/15 के बीच अब आरयूबी बनेगा।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल ने निरीक्षण किया और ग्रामीणों को पुल के निर्माण का आश्वासन दिया। इस समस्या के लिए ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्थलीय निरीक्षण कीं।
मौके पर उपस्थित भीटी, दूबेपुर, रामपुर-38, भागलपुर, चौखड़ा सहित करीब 12 गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास न होने से करीब 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानी होती है। हाल ही में समय पर इलाज न मिलने से एक ग्रामीण की मृत्यु भी हो चुकी है।
ग्रामीणों की समस्या सुनकर मंत्री ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र संयुक्त सर्वे कराने और आरयूबी निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान अपना दल (एस) के पदाधिकारी व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें