जनपद भर में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाने के लिए रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिले की पुलिस लाइन सहित विद्यालयों में मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों ने जमकर पसीना बहाया। समारोह को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सुरक्ष्ाा व्यवस्थ्ाा को पुख्ता किया गया।
इसके लिए जनपद के सभी होटलों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सघनता से जांच की गई। आलाधिकारियों ने इन स्थ्ाानों पर सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त चौकसी के निर्देश्ा दिए हैं।
एसपी दिनेश चंद्र ने सोमवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अनुसार जनपद के पुलिस लाइन में सुबह सात बजे राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ध्वजारोहण करेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोण जिलाधिारी राजेश्ा कुमार सिंह करेंगे। सरकारी महकमे के अलावा जिले भर के विद्यालयों में गणतंत्र दिवस मनाने की सभी तैयारी की गई।
नगर के जंगी रोड स्थित जन शिक्ष्ाण संस्थ्ाान, यूनिसेफ आदि जगहों पर गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में गणतंत्र दिवस को लेकर उल्लास रहा।
बच्चे अभिभ्ावकों के साथ बाजार गए और तिरंगा झंडा, कैप आदि खरीदे। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थ्ाल भी इस दिन खासतौर पर गुलजार रहेंगे। यहां भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।