ब्रह्मवेत्ता श्री देवराहा हंस बाबा के विंध्याचल आश्रम में ब्रीहस्पतिवार को सायं काल आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत का आगमन हुआ । शाम को वह बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने उनके कक्ष में पधारे। बाबा जी ने उनको अखंड भारत के निर्माण और सनातन धर्म के विश्वव्यापी होने के लिए आशीर्वाद दिया और उन को निर्देशित किया कि कल सुबह महावीर हनुमान की 51 मन बेसन के लडडुओं के द्वारा पूजा अनुष्ठान करवाया जाएगा जिसमें यह संकल्प लिया जाएगा की कैलाश मानसरोवर और भारत की 40 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि जो चीन में हड़पी हुई है वह भारत में जल्दी ही वापस आ जाए।
बाबा ने संकेत किया और स्पष्ट भी बताया कि चीन और पाक का पतन होगा और कैलाश मानसरोवर और भारत की समस्त देवभूमि शीघ्र वापस आएगी । शुक्रवार की प्रात काल 7 बजे हनुमानजी के सम्मुख 51 मन लड्डुओं का संघ प्रमुख द्वारा प्रसाद अर्पण किया गया और कैलाश मानसरोवर की वापसी का संकल्प लिया गया और यह महाप्रसाद प्रधान मंत्री , केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार में वितरित किया जाएगा ।