फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री का सात करोड़ रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया विकास खंड में लंबे समय से मनरेगा के निर्माण सामग्री की खरीद के लिए धनराशि नहीं आने से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। आठ मई के बाद से लगभग 39 लाख रुपये श्रमिकों की मजदूरी बकाया है। जिसके चलते श्रमिक मनरेगा का कार्य करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

हलिया विकासखंड के 79 ग्राम पंचायतों में विकास की गति थम सी गई है। ग्राम प्रधानों द्वारा गांव में मनरेगा के तहत कार्य तो करा दिए गए, लेकिन होली के बाद से ही निर्माण सामग्री भुगतान का नहीं होने के कारण समस्या पैदा हो रही है। सामग्री का भुगतान नहीं होने से सप्लायरों ने भी ग्राम प्रधानों को सामग्री देने से हाथ खड़ा कर दिया है। विकास खंड के 79 ग्राम सभाओं में लगभग सात करोड़ रुपये निर्माण सामग्री का भुगतान बाकी है। ग्राम प्रधान तथा संबंधित लोग सामग्री सप्लायर के यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सामग्री सप्लायर मोबाइल फोन तक नहीं रिसीव कर रहे हैं। सुबाव कला निवासी मनरेगा श्रमिक सीताराम, रामबाबू, इंद्रमणि, विद्याशंकर, सुरेश, शिव कुमारी तथा लालजी का कहना है कि 8 मई के बाद से श्रमिकों का भुगतान नहीं होने के कारण भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी हलिया विजय कुमार का कहना है कि मनरेगा के तहत जैसे ही धनराशि आएगी, संबंधित के खाते में भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें