फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur : यूपी के 10 थानों पर वर्षों से 248 रुपये बकाया, बीएसएनएल पहुंचा लोक अदालत

Wed, 04 Sep 2024 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा देव गुप्ता, मिर्जापुर

सार

बीएसएनएल का मिर्जापुर के पुलिस थानों पर दो से लेकर चार रुपये तक बकाया हैं। विभाग कई साल से इस छोटी सी धनराशि का बकाया नहीं जमा कर सका है। अब बकाया वसूली का मामला सुलझाने के लिए बीएसएनएल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शरण ली है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभाग हजारों व लाखों रुपये बिजली बिल व अन्य बकाया तो जमा कर देते हैं, लेकिन बीएसएनएल का 2-4 रुपये बकाया कई साल से नहीं जमा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बीएसएनएल का मिर्जापुर के पुलिस थानों पर दो से लेकर चार रुपये तक बकाया हैं। विभाग कई साल से इस छोटी सी धनराशि का बकाया नहीं जमा कर सका है। अब बकाया वसूली का मामला सुलझाने के लिए बीएसएनएल ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शरण ली है। 

बीएसएनएल का लालगंज थाने पर दो रुपये, विंध्याचल, मड़िहान, चील्ह थाने पर चार रुपये, जिगना पर पांच रुपये, कछवां पर सात रुपये, चुनार पर 14 रुपये, देहात कोतवाली पर 34 रुपये, शहर कोतवाली पर 54 रुपये व कटरा कोतवाली पर 120 रुपये बकाया है। इसमें भी सात थानों पर मात्र 40 रुपये और बाकी तीन पर 208 रुपये बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने 10 थानों पर बीएसएनएल के 248 रुपये बकाया को कई साल से नहीं जमा किया है। इस पर बीएसएनएल की ओर से मोबाइल फोन और टेलीफोन बिल का बकाया जमा करने के लिए संबंधित को जारी नोटिस की सूचना पत्र भेजकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें