मिर्जापुर। रतनगंज मोहल्ले में मंगलवार की शाम पिता ने पुत्र से अपना पैसा मांगा तो उसने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर गई। पुलिस आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
रतनगंज मोहल्ला निवासी हरिशंकर (62) ने बताया कि उन्होंने पुत्र को पांच लाख रुपये नकद दिया था। एक लाख रुपये पुत्री को दिया था। पुत्र, पुत्री और दामाद ताला तोड़कर चार लाख रुपये मूल्य का आभूषण उठा ले गए। इसकी शिकायत कर पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर घर छोड़ने के लिए कहा तो पुत्र ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच पैसे का विवाद है। पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया है। आरोपी पुत्र चंदन उर्फ धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।