फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर, प्रतिभागियों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। मगरहा स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आयोजित रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को प्रार्थना के पश्चात ध्वज शिष्टाचार के साथ प्रतिभागियों ने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

शिविर में बृहस्पतिवार को टेंट निर्माण, गैजेट निर्माण तथा कुकिंग से संबंधित प्रतियोगिता हुई। इससे पूर्व प्रतिभागियों को सैंड स्टोरी, जुलाहा गांठ, डाक्टरी गांठ, खूंटा फांस, एक गोल चक्कर, दो अर्धफांस, वर्गाकार बंधन, अष्टाकार बंधन आदि के साथ कलर पार्टी से जुड़े क्रियाकलापों तथा ध्वज शिष्टाचार की जानकारी दी गई। प्राथमिक उपचार के अंतर्गत रक्तस्राव रोकने, कृत्रिम श्वास देने, सदमे से बचाव, रोगी एवं उसके परिजनों को सांत्वना देने तथा घरवालों को सूचित करने के तरीकों की जानकारी भी दी गई। प्रोफेसर दिनेश कुमार यादव और डॉ. सबीहा नाज़ ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। टेंट निरीक्षण के दौरान प्राचार्या एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने प्रतिभागियों को सुझाव देते हुए कहा किसी भी गतिविधि को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना आवश्यक है तथा अनुशासन और स्वच्छता को सदैव प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीलम यादव तथा रोवर्स प्रभारी डॉ. राम नरेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें