फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 13 मई को महुवरिया स्थित बीएलजे इंटर काॅलेज के मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की तरफ से आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि गिरधर चौराहा से बीएलजे मैदान की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गिरधर चौराहा से वाहनों को वासलीगंज, संकटमोचन, जिला अस्पताल होकर कचहरी चौकी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। तहसील चौराहे से बीएलजे मैदान की तरफ केवल अनुमति प्राप्त वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहनों को पुलिस लाइन मैदान तथा भरुहना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। आमघाट, बरकछा, करनपुर, रोडवेज की तरफ से भरुहना चौराहा होकर तहसील चौराहा से जनसभा स्थल की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में खड़ा कराया जाएगा। कछवां, विसुंदरपुर तथा शहर की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में खड़ा कराया जाएगा। रूट डायवर्जन सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। प्रतिबंध से एंबुलेंस, पुलिस, अग्निशमन आदि वाहन मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें