फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंह के बल खेत में गिरा श्रमिक, अरहर की खूंटी धंसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में रविवार को सुबह 10 बजे के करीब बांस काटकर घर लौट रहा श्रमिक गश खाकर खेत में गिर पड़ा। मुंह के बल खेल में गिरने से अरहर की खूंटी मुंह में धंस गई। इससे श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मुड़ेल गांव निवासी 55 वर्षीय श्रमिक मैकू मड़हा छाने के लिए घर से करीब 200 मीटर दूर बांस काटने गए थे। बांस काटकर कंधे पर लेकर वे घर लौट रहे थे। रास्ते में अरहर कटे खेत में अचानक गश खाकर मुंह के बल गिर पड़े। मुंह के बल खेत में गिरने से अरहर की खूंटी धंस गई। इससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पास में खेल रहे बच्चों ने उन्हें खेत में गिरा देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मैकू के पुत्र परवेश और भाई रामसागर मृत अवस्था में देख रोने लगे। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक काशी सिंह ने घटना स्थल पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मैकू से दो पुत्र हैं। वे मेहनत मजदूरी कर परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बांस काटकर घर लौटते समय अरहर कटे खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल श्रमिक की मौत हो गई है। घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें