राउंड टेबल इंडिया के प्रोजेक्ट हील के अंतर्गत नगर के ओझला स्थित रामकृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल में नवनिर्मित आपरेशन थियेटर, पोस्ट आपरेटिव ब्लाक, और एनआईसीयू यूनिट का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। युवा कारोबारियों ने जल्द ही आठ लाख रुपये और उपलब्ध कराने की बात कही। संस्था के एरिया चेयरमैन खुशल भार्गव के साथ ही अन्य सदस्यों ने इसको शुरू किया।
एरिया चेयरमैन ने कहाकि संस्था ने अस्पताल के लिए 16 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है। इसके अलवा आठ लाख रुपये के और सहयोग किया जाएगा। बताया कि राउंड टेबल इंडिया देश भर में प्रोजेक्ट हील के अंतर्गत सरकारी व चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अस्पतालों में आधारभूत जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग करती है। इसी श्रृंखला में संस्था ने रामकृष्ण सेवा अस्पताल में सहयोग किया और आगे भी सहयोग किया जाएगा। रामकृष्ण सेवा आश्रम अस्पताल के अध्यक्ष सीपी गुप्ता ने राउंड टेबल इंडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। अस्पताल में आधुनिक सुविधा मुहैया कराने के लिए भविष्य में इस प्रकार के सहयोग की अपील की गई। इस अवसर पर शशांक टंडन, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, परमप्रीत सलूजा, समित जैन, किरित बुनलिया, अविनाश जायसवाल, सुमित अग्रवाल, कुशाग्र बंसल, तरनजीत सरना, वैभव भुटानी, कृष्णा सिंघानियां, अभिषेक पांडेय, आदित्य खेतान आदि रहे।